in

आईपीएल 11: 27 तारीख को होने वाली नीलामी में इन पांच खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली

आईपीएल 11 को लेकर सभी टीमें अपने खिलाड़ियों को लेकर पूरी तरह से तैयार है. एक तरफ जहाँ टीमें इस बार अपने बजट का भी ध्यान रखेंगी,वही टीम में अच्छे खिलाड़ी भी हासिल करना चाहेगी. ऐसे में आइये जानते है उन पांच खिलाड़ियों के बारे में, जिन्हें आईपीएल में महंगे दामों पर ख़रीदा जा सकता है.

राहुल त्रिपाठी (बेस प्राइस 20 लाख रुपये)

महाराष्ट्र के इस युवा बल्लेबाज ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से14 पारियों में 391 रन बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस लाइनअप में अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ, महेंद्र सिंह धोनी और बेन स्ट्रोक्स जैसे धुरंधर बल्लेबाज थे इसके बावजूद यह युवा बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ पाया। एक बार सलामी बल्लेबाज की भूमिका मिलने के बाद उन्होंने 184 गेंदों पर 290 रन बनाए। डेविड वॉर्नर के बाद पावरप्ले के दौरान आईपीएल 10 के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाज रहे। घरेलू क्रिकेटर को बतौर सलामी बल्लेबाज तलाश रहीं टीमों की निगाहें राहुल त्रिपाठी पर जरूर होंगी।

कमलेश नागरकोटी (बेस प्राइस 20 लाख रुपये)

न्यूजीलैंड में चल रहे आईसीसी अंडर 19 विश्व कप में राजस्थान के 18 वर्षीय तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी काफी चर्चाएं बटोर रहे हैं। वह लगातार 140-145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक रहे हैं। पिछले साल विजय हजार ट्रोफी में उन्होंने हैट ट्रिक भी ली थी। अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 के स्तर पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है और टीमों की निगाहें इस खिलाड़ी पर जरूर होंगी।
मयंक अगरवाल (बेस प्राइस 20 लाख)
कर्नाटक के इस युवा बल्लेबाज ने रणजी ट्रोफी सीजन में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने इस साल पांच शतकों की मदद से 1160 रन बनाए। वह सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। हाल ही में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी की छह पारियों में दो हाफ सेंचुरी लगाईं। आईपीएल में मयंक दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से खेल चुके हैं। यह उनके लिए सबसे बड़ा आईपीएल हो सकता है।

नीतीश राणा (बेस प्राइस 20 लाख रुपये)

मुंबई इंडियंस के साथ चार सीजन बिताने के बाद 2017 नीतीश राणा के लिए अच्छा रहा। दिल्ली के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मुंबई के लिए कई उपयोगी पारियां खेलीं। केकेआर, एसआरएच और पंजाब के खिलाफ बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी। राणा प्लेऑफ्स में नहीं खेले लेकिन मुंबई को उन्होंने कई मौकों पर संकट से जरूर निकाला।

क्रुणाल पंड्या (बेस प्राइस 40 लाख)

मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने बीते साल के सेमीफाइनल और फाइनल के मैन ऑफ द मैच रहे क्रुणाल पंड्या को रिटेन नहीं किया। उम्मीद है कि टीम अपने राइट-टु-मैच (आरटीएम) कार्ड का इस्तेमाल कर पंड्या पर दांव खेल सकती है। पंड्या के भाई और ऑलराउंडर हार्दिक ने आईपीएल 2016 से ही पहचान बनायी थी। क्रुणाल, जो बाएं हाथ के स्पिनर हैं ने बीते साल 27.30 के औसत से 10 विकेट झटके थे। उनका इकॉनमी रेट भी 6.82 रहा था। उन्होंने एबी डि विलियर्स का कीमती विकेट झटका। मुंबई के लोअर-मिडल ऑर्डर में उन्होंने कई उपयोगी रन बनाए। फाइनल में उन्होंने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए थे और अपनी टीम को 129/8 तक पहुंचने में मदद की थी।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दो बार विश्व कप जीतने के बाद भी भारतीय दृष्टिबाधित टीम के खिलाड़ियों के पास नही है पैसे, सरकार लगातर कर रही है अनदेखा

आईपीएल 11: दिल्ली डेयरडेविल्स ने नीलामी से पहले जारी की अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की लिस्ट, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र