in

IPL10-पुणे सुपरजायंटस आईपीएल के फाइनल मैं

राइजिंग पुणे सुपरजायंट कल धोनी की धुआंदार पारी की बदौलत आईपीएल फाइनल में पहुँचने वाली पहली टीम बनी
मैच के बाद कप्तान स्टीवन स्मिथ ने विकेटकीपर एम एस धोनी की तारीफों के पुल बांध दिए। मुंबई इंडियंस पर 20 रनों से जीत हासिल करने के बाद स्टीवन स्मिथ ने कहा, ‘मैच बड़ा था और हमारे सबसे बड़े खिलाड़ी(एम एस धोनी) ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी बखूबी निभाई। एम एस धोनी ने शानदार प्रदर्शन किया। विकेट धीमी थी और ऐसे में एम एस धोनी और मनोज तिवारी ने मिलकर एक अच्छी साझेदारी की। इस पिच पर 162 रन अच्छा स्कोर था।’

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जब एम एस धोनी क्रीज पर आए थे तो उस दौरान पुणे का स्कोर 12.4 ओवर में 3 विकेट खोकर सिर्फ 89 रन था। धोनी ने पहले हमेशा की ही तरह अपने चिर परिचित अंदाज़ मैं धीमी शुरुआत की और पहली 18 गेंद में सिर्फ 14 रन बनाए लेकिन अंतिम दो ओवरों में उन्होंने 8 गेंदों पर 4 छक्के जड़ दिए और 26 गेंदों में कुल 40 रन बनाकर नाबाद पैवेलियन लौटे। राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने आखिरी दो ओवर में 41 रन बनाए जिसमें से धोनी का योगदान 26 रन था। धोनी की इसी दमदार पारी के दम पर पुणे सुपरजायंट ने अच्छा स्कोर खड़ा किया जिसे मुंबई इंडियंस टीम हासिल नहीं कर सकी।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL10-धुआंदार धोनी

हुनर सड़को पर गोलगप्पे बेचेगा तो कैसे आएगा सोना ?