in

क्वार्टर फाइनल में साइना नेहवाल, आगे कड़ी टक्कर

वुहान में जारी एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में गुरुवार को खेले गये मुकाबले में भारत की बैंडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने जबर्दस्त खेल दिखाया। उन्होंने कोरिया की किम गा ईयून को 21-13 और 21-13 से हरा दिया। किम गा ईयून सातवीं सीड हैं। साइना नेहवाल ने इस मुकाबले को 38 मिनट में अपने नाम कर लिया।

इस तरह से साइना ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश पा लिया।
साइना के लिए एक बड़ी उपलब्धि यह भी रही कि ईयून के खिलाफ उन्होंने अपने कॅरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। उनके खिलाफ साइना ने कॅरियर रिकाॅर्ड 2-0 करने में सफलता पाई। साइना इस वक्त दुनिया की नंबर 9 बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। इससे पहले साइना बीते साल कोरिया ओपन में ईयून को हराने में कामयाब रही थीं। 


साइना को अब क्वार्टर फाइनल में तीसरी सीड जापान की अकाने यामागुची से भिड़ना होगा। उनके खिलाफ साइना को बड़ी मेहनत करनी होगी। अब तक यामागुची के खिलाफ साइना का कॅरियर रिकाॅर्ड 2-7 का रहा है।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की दिव्या और मंजू ने कुश्ती में कर दिखाया ये कमाल

कोलकाता और राजस्थान दोनों के लिए आज का मैच करो या मरो जैसा