in

आज ये करेंगे एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का नेतृत्व

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप मंगलवार से शुरू होने जा रही है और इससे भारत को बड़ी उम्मीदें भी हैं। साक्षी मलिक, जिन्होंने पिछले ओलिंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था और बजरंग पूनिया, जो इस वक्त विश्व के नंबर वन पहलवान हैं, ये दोनों इस चैंपियनशिप में भारत की ओर से नेतृत्व करने जा रहे हैं।


विनेश फोगाट भी इस बार चैंपियनशिप का हिस्सा हैं। वे 53 किलो वर्ग में पहली बार उतरने वाली हैं। बता दें कि पहली बार उन्होंने इस वर्ग में प्रतिभाग किया था, तो रजत पदक जीतने में सफल रही थीं। उस वक्त उन्होंने बुल्गारिया में यूडब्ल्यूडब्ल्यू डैन कोलोव निकोला पेट्रोव टूर्नामेंट में भाग लिया था।


साक्षी को तब रजत पदक हासिल हुआ था। नवजोत कौर महिलाओं के 65 किलो वर्ग में भारत की ओर से नेतृत्व करती हुईं यहां नजर आयेंगी। दिव्या ककरान जिन्हें कि एड़ी में चोट आ गई थी, वे अब ठीक हो चुकी हैं। वे एशियाई खेलों से भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगी, जिसमें उन्होंने कांस्य पदक जीता था। वे 68 किलो वर्ग में उतरने वाली हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धोनी का संघर्ष बेकार, बेंगलुरु की एक रन से जीत, चेन्नई की हार

राॅयल्स के खिलाफ जयपुर में सात साल का सूखा खत्म करने उतरेगी दिल्ली