in

धोनी का संघर्ष बेकार, बेंगलुरु की एक रन से जीत, चेन्नई की हार

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को विराट कोहली के नेतृत्व में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 48 गेंदों पर नाबाद 84 रनों के बावजूद उसे 1 रन से हराकर पांच साल बाद चेन्नई पर जीत हासिल करने में कामयाब रहा। बेंगलुरु की टीम टाॅस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर केवल 161 रन ही बना सकी, मगर चेन्नई की टीम 8 विकेट पर 160 रन बनाकर जीत से एक रन पीछे रह गई।


महेंद्र सिंह धोनी ने मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया और अंतिम बाॅल तक मैच को लेकर गये। यदि शार्दुल ठाकुर अंतिम गेंद पर रन आउट नहीं होते तो मैच कम-से-कम सुपर ओवर तक खिंच जाता और तब कुछ भी हो सकता था। धोनी ने छक्कों की बौछार करते हुए 7 छक्के और पांच चैके लगाए। चेन्नई की ओर से रायुडू ने धोनी के साथ साझेदारी निभाते हुए 29 गेंदों पर 29 रनों का व्यक्गित योगदान दिया। जडेजा भी 11 रन बनाकर रन आउट हो गये थे। बाकी कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका।


पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी बेंगलुरु को पहला ही झटका कप्तान विराट कोहली के रूप में लगा, जिन्हें चाहर ने धोनी के हाथों विकेट के पीछे कैच करा दिया। वे केवल 9 रन ही बना सके। बेंगलुरु की ओर से सर्वाधिक 53 रन 37 गेंदें खेलकर पार्थिव पटेल ने बनाये। डिविलियर्स ने 25 तो नाथ ने 24 रन बनाये। पिछले मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले मोईन अली ने 16 गेंदों पर तेजी से 26 रन बनाये। साल 2016 में भी किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली में बेंगलुरु को जीत एक रन से ही नसीब हुई थी। इस तरह से प्लेआॅफ में पहुंचने के रास्ते अब भी बेंगलुरु के लिए खुले हुए हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दुती ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर बनाया राष्ट्रीय रिकाॅर्ड

आज ये करेंगे एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का नेतृत्व