
हार्दिक पांड्या जो कि इस वक्त आईपीएल में शानदार फाॅर्म में चल रहे हैं, उन्होंने अब तक दो बार महेंद्र सिंह धोनी की तरह हेलीकाॅप्टर शाॅट लगाया है, जिसके लिए फैन्स ने भी उनकी खूब तारीफ की है। हार्दिक पांड्या ने इसे लेकर एक खुलासा भी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि धोनी ने भी उनके हेलीकाॅप्टर शाॅट की तारीफ कर दी है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए कासिगो रबाडा की गेंद पर बिल्कुल धोनी जैसा हेलीकाॅप्टर शाॅट लगाने वाले पांड्या ने कहा कि जब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए भी हेलीकाॅप्टर शाॅट लगाया था तो वे धोनी के कमरे में गये थे और उनसे पूछा कि उन्हें उनका हेलीकाॅप्टर शाॅट खेलने का तरीका कैसा लगा, इस पर धोनी ने कहा था कि यह वाकई अच्छा है।

हार्दिक पांड्या जिन्होंने की पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली है, उन्होंने कहा कि मैं इस तरह की गेंद को बेहतर से बेहतर तरीके से खेलने की कोशिश कर रहा हूं। इस शाॅट को लगाने के लिए नेट पर भी मैं जमकर अभ्यास कर रहा हूं, जिसका लाभ धीरे-धीरे मुझे मिलता हुआ नजर आ रहा है।