
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान, जहां कि दिल्ली की टीम अब तक खेले गए अपने 70 मैचों में से केवल 30 में ही जीत पाने में कामयाब रही है, इसी मैदान पर उसका मुकाबला गुरूवार को मुंबई इंडियंस से होने जा रहा है, जिसने अपने पिछले पांच में से चार मैच अपने नाम किए हैं। वैसे, दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस हल्के में बिल्कुल भी नहीं ले सकती, क्योंकि उसने भी अपने पिछली तीनों मैचों में विजय हासिल की है।
दोनों ही टीमों ने अब तक इस टूर्नामेंट में 8-8 मैच खेल लिए हैं और इन दोनों के 10 अंक है। बराबर अंक होने के बावजूद नेट रन रेट के आधार पर इस वक्त दिल्ली की टीम दूसरे और मुंबई की टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। लगभग 2 साल हो गए हैं, लेकिन मुंबई दिल्ली को नहीं करा सकी है। इससे पहले जो 6 मई, 2017 को मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ मैच जीता था, उस मैच में उसने दिल्ली की टीम को उसने 66 रनों पर ऑल आउट कर दिया था।

वह मैच फिरोजशाह कोटला मैदान पर ही हुआ था। इस मैच में दिल्ली ने 3 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए थे। आईपीएल में दोनों टीमें लगभग बराबर हैं, क्योंकि दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 12 में दिल्ली और 11 में मुंबई को जीत मिली है। दिल्ली की टीम जहां बल्लेबाजी में शिखर धवन, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर पर निर्भर होगी, वहीं मुंबई की टीम कप्तान रोहित शर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या और युवराज सिंह से उम्मीदें लगाए मैदान में उतरेगी।

मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा जैसे तेज गेंदबाज हैं, तो कुणाल पांड्या अपनी स्पिन से बल्लेबाजों को अच्छा घुमा लेते हैं। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के पास कासिगो रबाडा जैसे खतरनाक गेंदबाज हैं, जो कि इस वक्त आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेकर सबसे आगे चल रहे हैं।