अंबाती रायुडू जो पिछली बार विश्व कप के दौरान भारतीय टीम में चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर रहे थे, उन्हें इस बार विश्व कप की टीम में जगह नहीं दी गई है। ऐसे में बहुत से लोगों ने चयनकर्ताओं के इस फैसले पर हैरानी जताई है। रायुडू को भी शायद यह पच नहीं पा रहा है। ऐसे में उन्होंने सीधे तौर पर तो इसके खिलाफ कुछ नहीं कहा है और न ही चयनकर्ताओं के फैसले पर ही सवाल उठाये हैं, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से एक ट्वीट के जरिये उन्होंने चयनकर्ताओं पर निशाना जरूर साधा है।
रायुडू ने ट्वीट किया है, विश्व कप के मैच देखने के लिए अभी-अभी मैंने 3डी चश्मे के एक जोड़े का ऑर्डर किया है। रायुडू के इस ट्वीट का मतलब साफ नजर आ रहा है, क्योंकि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने टीम में रायुडू की जगह विजय शंकर को प्राथमिकता देने के बारे में कहा था कि वे तीन तरीके से टीम के लिए फायदेमंद हैं। बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ क्षेत्ररक्षण में भी उनका प्रदर्शन उम्दा रहा है।
प्रसाद ने कहा था कि रायुडू में हमने कोई ऐसी चीज नहीं पाई, जो उनके चयन को रोक सके। फिर भी हमने देखा कि विजय शंकर गेंदबाजी और फील्डिंग में कुछ ज्यादा ही अच्छा कर रहे हैं। ऐसे में हमने रायुडू की जगह विजय शंकर को वरीयता दी है। रायुडू आईपीएल में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन विश्व कप टीम की जंग वे विजय शंकर के मुकाबले हार जरूर गये हैं।