
राजस्थान राॅयल्स के जोस बटलर के तूफान में मुंबई इंडियंस की टीम वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को खेले गये आईपीएल मुकाबले में उड़ गई। रोमांचक और बेहद उतार-चढ़ाव वाले इस मैच को राजस्थान राॅयल्स 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रहा। मैच की दूसरी पारी का अल्जारी जोसेफ का 13वां विकेट लंबे समय तक याद रखा जायेगा, क्यांेकि इस ओवर में बटलर ने रनों की बौछार कर दी और 28 रन बनाये। पहली गेंद पर छक्का, दूसरी से पांचवीं गेंद पर चैका और अंतिम गेंद पर उन्होंने फिर छक्का जड़ दिया।

इस टूर्नामेंट में 7 मैच खेल चुकी राजस्थान की टीम दूसरा मैच जीत पाने में सफल रही, जबकि इतने ही मैचों में मंुबई की टीम को तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया, जो कि विशाल नजर आ रहा था, मगर 188 रनों के लक्ष्य को राजस्थान राॅयल्स ने तीन गेंदें बाकी रहते ही हासिल कर लिया।
मुंबई को कप्तान रोहित शर्मा और डीकाॅक ने जबर्दस्त शुरुआत दी। चोट से उबरने के बाद रोहित अच्छे लय में नजर आ रहे थे, मगर जोफ्रा आर्चर ने उन्हें पैवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
रोहित अर्धशतक से केवल तीन रनों से चूक गये। सूर्यकुमार यादव व पोलार्ड इस मैच में ज्यादा नहीं चल सके। हालांकि क्विंटन डी काॅक ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और उन्होंने 81 रनों का योगदान दिया। हार्दिक पांड्या ने भी 11 गेंदों पर 28 रन बनाये, जिसमें तीन छक्के शामिल रहे।
जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी राजस्थान की टीम को भी उनके सलामी बल्लेबाजों कप्तान अजिंक्य रहाणे और जोस बटलर ने शानदार शुरुआत दी।

रहाने 21 गेंदों पर 37 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या की घूमती हुई गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। संजू सैमसन ने बटलर के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी निभाई, मगर जीत के करीब पहुंचकर बटलर का विकेट गिर गया। उन्होंने 7 छक्के और 8 चैके की मदद से 43 गेंदों पर धुआंधार 89 रन बनाये। फिर संजू भी आउट हो गये। अंत में मैच बेहद रोमांचक हो गया, मगर आखिरकार राजस्थान की हीे झोली में आया।