in

पंजाब को हराकर मुंबई ने लगातार पांचवा मैच जीता ,बटलर बने मैन ऑफ द मैच

इंदौर में गुरुवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को 8 विकेट से मात देकर आईपीएल के दसवें सीजन में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ मुंबई 10 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में पहले पायदान पर काबिज हो गई है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करने उतरी मुंबई को पंजाब ने हाशिम अमला के शानदार शतक की बदौलत जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य दिया। जिसे मुंबई ने 15.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई की ओर से पार्थिव पटेल, जोस बटलर और नीतीश राणा ने शानदार बल्लेबाजी की। जोस बटलर को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब के ओपनर हाशिम अमला ने 58 गेंदों मेंं 104 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत पंजाब ने मुंबई के सामने जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य रखा।

पंजाब के लिए हाशिम अमला और शॉन मार्श ने पंजाब की पारी की शुरुआत की, और पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। छठे ओवर में मार्श मैक्लेघन की गेंद पर पोलार्ड को कैच दे बैठे। मार्श ने 26 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए रिद्धिमान साहा ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सके। वह कुणाल पांड्या की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। साहा के बाद बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान मैक्सवेल ने 18 गेंद पर 40 रन की धमाकेदार पारी खेली। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें चलता किया । तीसरे विकेट के लिए अमला और मैक्सवेल के बीच 83 रन की साझेदारी हुई। कप्तान के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए मारकस भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। अमला पारी की शुरुआत से अंत तक टिके रहे और पंजाब को 200 रन के करीब पहुंचाया। यह आईपीएल में अमला का पहला शतक था। अमला ने अपनी शतकीय पारी में 8 चौके और 6 छक्के जड़े।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FIFA की रैंकिंग मैं भारत को मिली जबरदस्त बढ़त