in

आईपीएल 2018, आज चेन्नई का मुकाबला होगा हैदराबाद से

चेन्नई के गेंदबाजों को करना होगा अच्छा प्रदर्शन-

राजस्थान रायल्स ने चार विकेट से हराकर प्लेआफ के लिए उसका इंतजार लंबा कर दिया। यह पांच मैचों में चेन्नई की तीसरी हार थी। मैच के बाद कैप्टन कूल धोनी भी आपा खोते दिखे जिन्होंने 176 रन का स्कोर नहीं बचा पाने के लिए गेंदबाजों को लताड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजों को बखूबी पता था कि उन्हें कैसी गेंद डालनी है लेकिन वे मैदान पर ऐसा कर नहीं सके। हमें फुल गेंदों पर भी चौके छक्के लगे। गेंदबाजों ने हमें निराश किया।’’ 

हैदराबाद है शानदार फाॅर्म में

दूसरी ओर 11 मैचों में 18 अंक ले चुके सनराइजर्स की न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने बखूबी कमान संभाल रखी है। अब उनकी नजरें प्लेआफ में शीर्ष टीम के रूप में जाने पर है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (290 रन) ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ बड़ी पारी खेली जबकि कप्तान विलियमसन (493 रन) पूरे टूर्नामेंट में शानदार फार्म में हैं। युसूफ पठान, मनीष पांडे और शाकिब अल हसन ने भी जिम्मेदारी निभाई है। सनराइजर्स की ताकत उसकी गेंदबाजी रही है। भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में उसके गेंदबाज शानदार फार्म में है। उन्होंने कम स्कोर भी बचाकर जीत दर्ज की है। भुवनेश्वर के अलावा सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा, लेग स्पिनर राशिद खान (13 विकेट) और शाकिब (12 विकेट) ने उम्दा प्रदर्शन किया है।

टीमें इस प्रकार हैं-

चेन्नई सुपर किंग्स- 

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्स, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, कर्ण शर्मा, डेविड विली, हरभजन सिंह, शार्दुल ठाकुर, फफ डु प्लेसिस, दीपक चहर, केएम असिफ, कनिष्क सेठ, लुंगी एनगिदी, ध्रुव शोरी, मुरली विजय, क्षितिज शर्मा, मोनू कुमार, चैतन्य बिश्नोई, इमरान ताहिर, एन जगदीसन 

सनराइजर्स हैदराबाद-

केन विलियमसन (कप्तान), श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, शिखर धवन, मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, राशीद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा, कार्लोस ब्रैथवाइट, रिद्धिमान साहा, रिकी भुई, दीपक हुड्डा, टी नटराजन, मोहम्मद नबी, तुलसी थम्पी, के खलील अहमद, सचिन बेबी, क्रिस जॉर्डन, तनमय अग्रवाल, बिपल शर्मा, मेहदी हसन

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारतीय की चुनौती समाप्त हो गयी…

Video: सौरव गांगुली का ये अंदाज देख हैरान हो जाएगे…