in

एशियाई जूडो चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियो ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए…

लेबनान में चल रहे एशियाई कैडेट जूडो चैम्पियनशिप के पहले दिन रोहिणी एस मोहिते और तबाबी देवी थंजाम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए जबकि हरीश को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। कैडेट चैम्पियनशिप में महाराष्ट्र की रोहिणी ने 40 किग्रा में जबकि मणिपुर की तबाबी ने 44 किग्रा में पहला स्थान हासिल किया।

तबाबी देवी ने किर्गीस्तान में पिछले साल हुई एशियाई कैडेट जूडो चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। हरियाणा के हरीश ने 50 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।भारत ने 12 वीं एशियाई कैडेट जूडो चैम्पियनशिप और 19 वीं एशियाई जूनियर जूडो चैम्पयनशिप के लिये 4 सदस्यीय टीम भेजी है।  

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी सेमीफाइनल में, बाकी सब बहार हो गए…

विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप में जू वेंजुन जीत से दो कदम दूर