लंबे समय बाद किंग्स इलैवन पंजाब आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में टीम की मालकिन खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने से पीछे नहीं हटना चाह रही। बीते दिन राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच दौरान भी वह अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद रही। हालांकि इस दौरान वह एक बड़े दुख के साथ स्टेडियम में मौजूद थी।

दरअसल प्रिटी जिंटा की नानी मां का बीते दिन निधन हो गया था। भावुक प्रिटी ने इस संबंधी अपने ट्विटर अकाउंट पर नानी मां के साथ अपनी फोटो डालते हुए लिखा था कि गुडबाय नानी मां, मैं आपको हमेशा प्यार करूंगी और आपको हमेशा मिस करूंगी। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब की राजस्थान पर रोचक जीत के बाद भी उनकी आंखों में आंसू आ गए। इन आंसूओं में जीत की खुशी के अलावा नानी मां के बिछडऩे का गम साफ देखा जा सकता था।
वहीं, प्रिटी ने ट्विटर पर पोस्ट की फोटो के साथ अपनी नानी मां के लिए रैस्ट ऑफ पीस, फ्रीडम, गुडबाय, नानी मां, हर्टब्रोकन और माई हीरो शब्दों का भी इस्तेमाल किया है।
.@klrahul11 you beauty! Match winning knock all the way.#KXIPvRR pic.twitter.com/KrCMRUDlMo
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2018
Getting better and better with each game, @Mujeeb_Zadran ?#LivePunjabiPlayPunjabi #KXIPvRR pic.twitter.com/eBY8RQ68h6
— Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) May 6, 2018