in

पहली बार पादुकोण की देखरेख में आयोजित होगा यूथ समर कैंप

भारत में पहली बार भारतीय बैडमिंटन संघ ने शनिवार को घोषणा की कि वो देश में बैडमिंटन खेल को लोकप्रिय बनाने और जमीनी स्तर पर नई प्रतिभा को तलाशने के लिए पहली बार युवाओं के लिए कैंप का आयोजन करेगा। कैंप में बच्चो की मदद महान बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण प्रमुख भूमिका निभाएंगे तथा विमल कुमार और जूनियर नेशनल कोच संजय मिश्रा इस काम में उनकी मदद करेंगे।  

कैंप का लक्ष्य  देश के हर कोने में इस खेल की चमक को बनाए रखना है। इस कैंप का आयोजन बेंगलुरू के बाहरी इलाके में स्थित पादुकोण-डेविड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में किया जाएगा। जून माह में लगने वाले इस कैंप की अवधि 15 दिनों की होगी। इसमें तीन बैच हिस्सा लेंगे और हर बैच में 40 खिलाड़ी होंगे। देश भर से अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग के 120 खिलाड़ी शामिल होंगे।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL 2018: मुंबई ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है….

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने मांगा एक मौका….