in

श्रीकांत तीसरे नंबर पर पहुंचे सायना फिर से टॉप-10 में,

हरियाणा की छोरी, राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण विजेता और एशियाई चैंपियनशिप में सेमीफाइनल तक पहुंची भारत की सायना नेहवाल गुरूवार को जारी ताकाा बैडमिंटन रैंकिंग में फिर से टॉप-10 में शामिल हो गयी हैं जबकि किदांबी श्रीकांत दो स्थान उठकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।  

पीवी सिंधू तीसरे स्थान पर कायम

जहां सायना को रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ और अब वो 10वें नंबर पर आ गई हैं। सायना इससे पहले इस साल दो फरवरी को टॉप-10 में शामिल थीं लेकिन इसके बाद वह 11वें और 12वें नंबर पर खिसक गईं। सायना को एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने का फायदा मिला। महिला रैंकिंग में भारत की ही पीवी सिंधू अपने तीसरे स्थान पर कायम हैं जबकि ताइपे की तेई यू जिंग एक स्थान का सुधार कर फिर से नंबर एक खिलाड़ी बन गई हैं। जापान की अकाने यामागुची एक स्थान खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच गयी हैं।   

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जानिए किंग्स इलेवन पंजाब की आॅनर प्रीति जिंटा ने अपने आपको किस खिलाड़ी का फैन बताया…

हॉकी जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप ओडि़शा और पंजाब, हरियाणा और गंगपुर-ओडि़शा को मुकाबला आज