टेनिस के बादशाह राफेल नडाल ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 11वां बार्सिलोना ओपन खिताब जीत लिया है। इसी के साथ राफेल नडाल एटीपी रैंकिंग में एक बार फिर पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।
इस ऐतिहासिक जीत के बाद उन्होंने कहा,’यह काफी भावुक कर देने वाला पल है। मैंने ऐसे करियर का कभी सपना भी नहीं देखा था। इस कोर्ट पर खेलना सच में बेहद खास है। मुझे मिले समर्थन का मैं आभारी हूं और आशा है यह भविष्य में भी इसी प्रकार मुझे मिलता रहेगा।’