in

शूटिंग में ISSF वर्ल्ड कप में भारत का खराब प्रदर्शन जारी

भारत को कॉमनवैल्थ गेम्स में  शूटिंग प्रतिस्पर्धा में मैडल दिलाने वाले शूटर्स कोरिया की चांगवॉन इंटरनेशनल शूटिंग रेंज में आईएसएसएफ वल्र्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन मुकाबले में अपना बढिय़ा प्रदर्शन जारी नहीं रख पाए। 

रवि ने फाइनल के शुरूआती दौर में बढ़त बनाई लेकिन फिर उन्हें 208.4.के स्कोर के साथ चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। अर्जुन 165.2.के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रह गए हालांकि वह भी शुरुआती दौर में आगे चल रहे थे।  महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में अपूर्वी चंदेला 627 के स्कोर कर 10वें स्थान पर रहीं और एक अंक से फाइनल में जगह बनाने से चूक गयीं।

मेहुली घोष ने 626.0 के स्कोर के साथ 17वां और अंजुम मुद्गिल ने 625.5 के स्कोर के साथ 20वां स्थान हासिल किया।  महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पहले क्वालिफिकेशन चरण में राही सरनोबत और हीना सिद्धू 300 में से 291 का स्कोर कर क्रमश: 10वें और13वें स्थान पर हैं।

अन्नु राज सिंह 288 के स्कोर के साथ 20वें नंबर पर हैं।  महिला ट्रैप स्पर्धा में श्रेयसी सिंह क्वालिफिकेशन में 30वें, शगुन चौधरी 36वें और सीमा तोमर 47वें स्थान पर हैं। दोनों स्पर्धाओं में टॉप छह फाइनल में पहुंचेंगे जो सोमवार को मिश्रित टीम एयर राइफल फाइनल के साथ होगा।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नडाल और निशिकोरी फाइनल में…

हार के बाद कप्तान रोहित बोले- हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए