दिनेश कार्तिक की शानदार कप्तानी से कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर दूसरी और टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की है। टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 160 रन बनाए और कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 161 रनों का टारगेट दिया। जवाब में कोलकाता ने 18.5 ओवर में 3 विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल करते हुए राजस्थान को धूल चटा दी।

सुनील नरेन के ओवर पर रहाणे ने लगातार 4 चौके लगाकर खतरनाक बल्लेबाजी की। हालांकि कार्तिक ने गेंद नितीश राणा को दी और उसी ओवर में शानदार तरीके से रहाणे को स्टंप आउट कर दिया। दिनेश कार्तिक ने 6 लगाकर मैच जीताने के लिए ही नहीं बल्कि एक और वजह से उनकी तुलना धोनी से हो रही है। कार्तिक ने बुधवार रात एक जबरदस्त स्टंपिंग कर इस मैच का रूख बदल दिया। रहाणे क्रिज से बाहर निकलकर शॉट खेलना चाह रहे थे। हालांकि बॉल उनकी थाई पैड पर लगकर पीछे चली गई। कार्तिक ने मौका नहीं छोड़ा और विकेट से आगे आकर खूबसूरत स्टंपिंग की। कार्तिक से पहले धोनी भी अपनी स्टंपिंग के लिए जाने जाते हैं।