आईपीएल के सीजन में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मैच में मुंबई इंडियंस ने बैंगलोर को 46 रनों से हरा दिया। इस मैच से पहले मुंबई की टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अच्छी पारी खेलते हुए 94 रन बनाए जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल है।