कॉमनवेल्थ 2018 भारत के लिए एक रोशनी लेकर आया हैं। पहले भारतीय वेटलिफ्टरस ने कारनामा करके दिखाया,अब महिला टेबल टेनिस टीम ने पहली बार इतिहास रच पहली बार गोल्ड जीता।
भारतीय टीम ने फाइनल में सिंगापुर को 3-1 से हराया। इसके पहले भारत ने दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। तब भारतीय महिलाओं ने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन उसे सिंगापुर से हार का सामना करना पड़ा था। भारत के पास अब तक 7 गोल्ड आ चुके हैं। रविवार को वेटलिफ्टर पूनम यादव और शूटर मनु भाकर ने भी सोना जीता।