2015 में आईपीएल फैन पार्क की शुरूआत की गई थी, ताकि देश भर के अधिकतर क्षेत्रों के क्रिकेट प्रेमियों तक इनकी पहुंच बन सके। बीसीसीआई अपने फैन पार्क को बड़े और बेहतर स्तर पर तैयार करने की योजना बनाई है।
इसमें जिन शहरों में मैचों का आयोजन नहीं हो रहा है वहां के लोगों को विशेष चयनित खुले क्षेत्र में मैचों का प्रसारण करके स्टेडियम जैसा माहौल दिया जाता है। इन क्षेत्रों में सप्ताहांत में आईपीएल मैचों के प्रसारण के लिए बड़ी स्क्रीन पर मैचों का प्रसारण किया जाता है। इसमें प्रशंसक मुफ्त में मैच देख सकते हैं। बीसीसीआई के फैन पार्क से जुड़े प्रतिनिधि अनंत दातर ने कहा कि इस बार 19 राज्यों के 36 शहरों में यह व्यवस्था की गई है।
‘‘बीसीसीआई का मुख्य उद्देश्य केवल उन शहरों का है जहां आईपीएल मैचों की मेजबानी नहीं कर रहे हैं। इससे इन शहरों के लोगों को स्टेडियम जैसा माहौल मिलेगा।’’