385 दिनों के बाद क्वींस बेटन रिले ऑस्ट्रेलियाय पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रांत के इस शहर में 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत आज (बुधवार) से होगी। यहां पहुंचने के बाद क्वींस बेटन का भव्य स्वागत किया गया। यहां डेजी हिल काला सेंटर पर शुभांकर बोरोबी के बीच गायक और गीतकार डार्नी ने अपनी प्रस्तुति दी।
राष्ट्रमंडल खेलो की शुरुआत कस से, भारत दिखाएगा अपना जलवा
दो दिनों तक क्वींस बेटन रिले पूरे गोल्ड कोस्ट में घूमी और आज बुधवार को होने वाले शुभारंभ समारोह में आई। राष्ट्रमंडल खेलो में कुल 23 खेल शामिल हैं। खेलों के अभी तक 10 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। हालांकि अभी भी ऐथलेटिक्स, स्कैवश, बैडमिंटन, हॉकी, मुक्केबाजी जैसे खेलों के टिकट बिकने बाकी हैं। भारत के 225 खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं जो 16 खेलों की अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहा है।