in

टेनिस: सानिया मिर्जा सात साल में डबल्‍स की सबसे निचली रैंकिंग पर…

वर्ष 2015 और 2016 में नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सानिया अब डबल्‍स की विश्व रैंकिंग में 23वें स्थान पर खिसक गई हैं. घुटने की चोट के कारण पिछले छह माह से कोर्ट से बाहर चल रहीं है. ये पिछले सात साल में उनकी सबसे कम रैंकिंग है. सानिया मिर्जा ने पिछले साल सितंबर से किसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है. तब वह विश्व रैंकिंग में 8वें स्थान पर काबिज थी लेकिन इसके बाद उनकी रैंकिंग में लगातार गिरावट आती गई. नई रैंकिंग में वह सात पायदान नीचे खिसक गई हैं और उनके 3260 अंक रह गए हैं.

इससे पहले उनकी न्यूनतम रैकिंग 25 थी जो उन्होंने 23 मई 2011 को हासिल की थी. इस बीच एटीपी रैंकिंग में युकी भांबरी को मियामी मास्टर्स के दूसरे दौर में पहुंचने का फायदा मिला है और वह दो पायदान ऊपर 105वें स्थान पर पहुंच गये हैं. युकी हालांकि पेट संबंधी बीमारी के कारण चीन के खिलाफ छह से सात अप्रैल के बीच तियानजिन में होने वाले एशियाई ओसनिया ग्रुप एक मुकाबले से हट गए हैं.

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWG 2018 : ऑस्ट्रेलिया खाते में अभी तक सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक

आईपीएल मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी ने खोया अपना पासपोर्ट