ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व उप कप्तान डेविड वॉर्नर ने बॉल टेम्परिंग विवाद पर अपनी गलती मानी है, और माफी भी मांगी है. वॉर्नर का कहना है कि जो कुछ भी हुआ उसके लिए वो जिम्मेदार है. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए दिल से माफी मांगता हूं. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का उप कप्तान होने के नाते मैंने गलती की है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डेविड वॉर्नर की आंखों से आंसू छलक पड़े. उन्होंने रोते हुए बॉल टेंपरिंग मामले में अपनी भूमिका के लिए माफी मांगी और कहा कि उन पर 12 महीने के जो बैन लगे हैं, उसके खिलाफ अपील करने पर विचार करेंगे.
काफी इमोशनल होते हुए वॉर्नर ने कहा कि उन्हें इस बात का एहसास है कि शायद अब वह कभी भी अपने देश के लिए फिर से क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे. 31 वर्षीय वॉर्नर ने सिडनी में मीडिया कॉन्फ्रेंस में सिडनी में कहा कि ‘मैं ईमानदारी से कह सकता हूं कि मैं सिर्फ क्रिकेट खेल कर अपने देश को गौरवान्वित करना चाहता था.’