दिल्ली मैडम तुसाद म्यूजियम में भारतीय कप्तान विराट कोहली की मोम की प्रतिमा शोभा बढ़ाएगी. इससे पहले सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और लियोनेल मेसी की प्रतिमाएं पहले ही से संग्रहालय में हैं.

विराट को अर्जुन पुरस्कार, आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार और बीसीसीआई के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तीन पुरस्कार मिल चुके हैं. भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा है.अंडर-19 विश्व कप में जीत और भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनने तक कोहली का सफर सुनहरा रहा है.