बॉल टेम्परिंग के बाद ऑस्ट्रेलिया पुरुष क्रिकेट टीम आलोचनाओं के घेरे में है। इस मामले के बाद स्टीव स्मिथ को टीम के कप्तान और डेविड वॉर्नर को उपकप्तान के पद से हटा दिया है। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम से जुड़े इस विवाद के बीच ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम टी20 टीम की कप्तान मेग लैनिंग के लिए CA की ओर से खास निर्देश जारी हुए हैं। भारत में त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेल रही ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान लैनिंग को अपने देश की पुरुष टीम के गेंद छेड़छाड़ प्रकरण संबंधित सवालों के जवाब न देने की हिदायत दी गई है।
