हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर में नेहा त्रिपाठी ने लगातार तीसरे दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे बड़ी जीत में से एक जीद दर्ज कर ली हैं। आखिरी दौर में नेहा ने तीन अंडर 69 का स्कोर किया। उसका कुल स्कोर 16 अंडर 200 रहा।

14 शाट से नेहा ने गौरिका विश्नोई , अमनदीप द्राल और ट्विशा मलिक को हराया। इस सत्र में नेहा की पहली जीत है। इससे वह 2018 हीरो आर्डर आफ मेरिट में शीर्ष पर पहुंच गई। अमैच्योर रिधिमा दिलावारी पांचवें स्थान पर रही।