भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन हमेशा से ही कॉमनवेल्थ गेम्स में अच्छा रहा है। रेसलिंग के मामले में भारत अभी तक सबसे ज्यादा मेडल जीतने में सिर्फ कनाडा से ही पीछे है। इस खेल में भारत ने 38 गोल्ड समेत कुल 90 पदक जीते हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत 4 अप्रैल से ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हो रही है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने फैसला किया है कि भारतीय पहलवानों को ऑस्ट्रेलिया में जाकर अभ्यास के लिए 5 दिन का समय मिला हैं। खेल की शुरुआत होने से पहले पहलवान खिलाड़ियों के पास अभ्यास के लिए अच्छा समय है ।
वहीं पहलवान सुशील कुमार का कहना है कि, ‘अगर दुआ साथ रही तो भारत के लिए गोल्ड लेकर ही आएंगे’।