इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नमेंट में वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फेडरर ने पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक को मात दी। टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी फेडरर ने वर्ल्ड नंबर-49 कोरिक को 5-7, 6-4, 6-4 मात देकर खिताबी मुकाबले में कदम रखा, जहां उनका सामना अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो से होगा।

अर्जेंटीना के डेल पोटरो ने इस टूर्नमेंट के एक अन्य सेमीफाइनल मैच में कनाडा के मिलोस राओनिक को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। मौजूदा विजेता फेडरर रेकॉर्ड छठी बार इंडियन वेल्स का खिताब अपने नाम करने की हर कोशिश करेंगे। हालांकि, इसके लिए उन्हें पोटरो का सामना करना पड़ेगा। पोटरो ने पिछले साल आस्ट्रेलिया ओपन में फेडरर को मात दी थी।