भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया से पहले दो मुकाबले हारने के बाद क्लीन स्वीप से बचाने के लिए आखिरी वनडे खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये सीरीज काफी शानदार रही। पहले उन्होंने भारत को 2 अभ्यास मैच में हराया फिर वनडे सीरीज के दो मुकाबलों में जीत हासिल की।

अब टीम इंडिया के पास आखिरी रास्ता क्लीन स्वीप से बचना है। जिसके लिए उन्हें 333 रन बनाने होंगे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रन का लंबा टारगेट दिया है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन अलीजे हेली ने 133 रन बनाए।

इस सीरीज के बाद भारत में ही भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड महिला टीम के बीच ट्राई सीरीज होने वाली है।