टी-20 सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ियों के बीच कई बार टकराव हुआ। इसके बाद एक और नया मामला सामने आया है। दरअसल कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम का शीशा टूटा हुआ मिला है।
यह मामला सामने आने के बाद ग्राउंड के कर्मचारियों से सीसीटीवी फुटेज की जांच करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कहा गया है। श्रीलंकाई टीम से बहस के बाद बांग्लादेशी के एक खिलाड़ी ने ड्रेसिंग रूम का शीशा तोड़ दिया।
ये पूरा मामला मैच के आखिरी ओवर का है। जब दूसरी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान को आउट दे दिया गया था, लेकिन बांग्लादेशी खिलाड़ियों का कहना था की गेंद की ऊंचाई ज्यादा थी, इसके बावूजद लेग अंपायर ने उसे नो बॉल नहीं दिया।