इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप ने चीन की वांग क्वियांग को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेशकर लिया है। सिमोना हालेप क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया की गैर वरीय पेत्रा मार्टिच से भिड़ेंगी, जिन्होंने चेक गणराज्य की मार्केटा वोंडरोसोवा को 6-3, 7-6 (7/4) से हराया था
अमरीका की वीनस विलियम्स ने लाटविया की अनस्तेसिया सेवास्तोवा पर 7-6 (8/6), 6-4 से जीत दर्ज की।