पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स और लाहौर कलंदर के बीच मुकाबला चल रहा था। इस मैच के दौरान कराची किंग्स के कप्तान इमाद वसीम ने ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देखकर सभी लोग हैरान हो गए। हालांकि इस कैच को पकड़ने के बाद वसीम ने अपना संतुलन खो दिया और वे सीधा सिर के बल गिर गए। इस हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।