in

38 साल की उम्र मे शाहिद अफरीदी का जलवा

38 वर्ष शाहिद अफरीदी इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग में तहलका मचा रहे हैं। इतनी उम्र में भी अफरीदी पीएसएल में अपनी शानदार गेंदबाजी के जरिए अपने क्रिकेट फैंस का अच्छा मनोरंजन कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट के 22वें मुकाबले में कराची किंग ने मुल्तान सुल्तान्स पर बड़ी जीत दर्ज की और इस जीत में कराची के कप्तान अफरीदी ने बेहतरीन भूमिका निभाई। शाहिद अफरीदी ने मेंमुल्तान के तीन बल्लेबाजों किरोन पोलार्ड, शोएब मलिक और सैफ बदर के विकेट लिए। इनमें से पोलार्ड को उन्होंने जिस तरह से आउट किया वो गेंद देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Image result for शाहिद अफरीदीकराची और सुल्तान के बीच खेले गए इस मैच में कराची ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 188 रन बनाए। कराची की तरफ से जो डेनले ने 55 गेंदों पर 78 रन जबकि बाबर आजम ने 58 रन की पारी खेली। इसके जबाव में मुल्तान की टीम सिर्फ 125 रन बनाकर आउट हो गई। इस मैच की सबसे खास बात ये रही कि 38 वर्षीय अफरीदी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए और तीनों ही बल्लेबाजों को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिमोना हालेप अंतिम 8 में पहुंचीं

देखें VIDEO, भारतीय खिलाड़ी ने मारा ऐसा छक्‍का कि स्‍कोरबोर्ड ही बिखर गया