चोरी- छिपे शादी करना और फिर अपने फैंस को सरप्राइज देना तो टीम इंडिया ने ठान लिया है। हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के लिए इंटरनैशनल मैच खेल चुके तेज गेंदबाज परविंदर अवाना की, जिन्होंने हाल ही में 6 फरवरी को गाजियाबाद में गुपचुप शादी की। उन्होंने दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर संगीता कसाना के साथ सात फेरे लिये है.।
गेंदबाज परविंदर अवाना का रिसेप्शन ग्रेटर नोएडा में होगा….
नोएडा के रहने वाले परविंदर अवाना की बारात 6 फरवरी की शाम को गाजियाबाद के भोपुरा पहुंचीं। शादी में घर-परिवार वालों के साथ ही बेहद करीबी लोग ही शामिल थे। 10 मार्च को ग्रेटर नोएडा में परविंदर अवाना का रिसेप्शन हैं। रिसेप्शन पार्टी में कई वीआईपी और क्रिकेटर्स के आने की संभावना है।
परविंदर अवाना ने साल 2012 में इंगलैंड के खिलाफ टी-20 मैचों से नेशनल क्रिकेट टीम में प्रदर्शन किया था। हालांकि, उन्हें टीम में ज्यादा मौके नहीं मिल पाए। परविंदर आईपीएल में भी खेलते हैं। परविंदर अवाना ने सिर्फ साल 2012, 2013 और 2014 के आईपीएल सीज़न ही खेले हैं। परविंदर ने अपना फर्स्ट क्लास 2007 में शुरू किया। तब वह हिचामल प्रदेश के लिए खेलते थे। उन्होंने फर्स्ट क्लास के कुल 62 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 191 विकेट लिए।
Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,