कम उम्र में बड़ी कामयाबी हासिल करने वाले गोल्फर शुभांकर शर्मा
कामयाबी हासिल करना हर किसी का सपना होता है उसी के साथ चैंपियन बने भारतीय गोल्फर शुभांकर शर्मा छोटी उम्र में आगे बढ़ते नजर आ रहे है. 21 जुलाई 1996 को जन्मे शुभांकर शर्मा ने विश्व गोल्फ चैंपियनशिप में तीसरे दौर के बाद सभी को हैरान करते हुए दो शॉट की बढ़त कायम रखी. 21 वर्षीय शुभांकर ने तीसरे दोर में दो अंडर 69 का कार्ड खेला जिससे अब अगले 18 होल उनके लिए अहम रहेंगे. अगर शुभींकर खिताब जीत जाते हैं तो वह विश्व के गोल्फ चैम्पियनशिप जीतने वाले सबसे युवा गोल्फर बन जाएंगे. इससे पहले पैट्रिक रीड ने 23 साल की उम्र में 2014 में यह खिताब हासिल किया था.
शुभांकर का सफर
16 साल की उम्र में शुभांकर एशियन टूर और यूरोपियन टूर में अपना समय व्तीत करते थे. अभी शुभांकर महज 21 साल के है और इतनी कम समय में शुभांकर दो यूरोपियन टूर अपने नाम कर चुके है. शुभांकर ने 2017, 11 दिसंबर को पहले साउथ अफ्रीका के गोल्फर एरिक वेन को हराकर जोबर्ग ओपन जीता.
उन्होंने 3 अंडर 69 का कार्ड अंतिम दिन खेला और 54 होल के गेम में एक भी बोगी नहीं की। दक्षिण अफ्रीका में हुए इस टूर्नामेंट में शुभांकर का स्कोर −23 (69-61-65-69=264) रहा। वह 3 स्ट्रोक के फर्क से जीते थे। इसके बाद उन्होंने दूसरा यूरोपियन टूर 4 फरवरी 2018 को स्पेन के गोल्फर जार्ज कैंपिलो के खिलाफ 2 स्ट्रोक के फर्क से जीती. इसके बाद शुभांकर ने मेबैंक चैंपियनशिप का खिताब जीता था। इसी के साथ शुभांकर ने पहली बार टॉप 100 गोल्फर की लिस्ट में नाम दर्ज किया था।

