in

अतुल वासन ने दिया हैरान करने वाला बयान, कप्तान कोहली को नही इस दिग्गज की वजह से मिली है कुलदीप और चहल को सफलता

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे सीरीज जीत में दो रिस्‍ट स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की भूमिका बेहद महत्‍वपूर्ण रही है. इन दोनों गेंदबाजों ने छह मैचों की वनडे सीरीज में अब तक 30 विकेट हासिल किए हैं. सबसे अहम बात यह है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम का कोई भी बल्‍लेबाज इन दोनों गेंदबाजों को विश्‍वास के साथ नहीं खेल पाया है. कप्‍तान विराट कोहली को जब भी विकेट की जरूरत पड़ी, इन दोनों ने उन्‍हें निराश नहीं किया. भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अतुल वासन ने दक्षिण अफ्रीका में इन दोनों गेंदबाजों को मिले विकेटों का बहुत कुछ श्रेय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को दिया है.

धोनी की वजह से कर रहे है इतना अच्छा प्रदर्शन 

photo credit: bcci

वासन ने NDTV से बातचीत में कहा, ‘मेरा मानना है कि इन दोनों स्पिनरों को मिले विकेटों में से आधे का श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को दिया जाना चाहिए. विकेट के पीछे वे जबर्दस्‍त रहे हैं. कोई भी गेंद फेंके जाने के पहले माही को मानो पता रहता है कि बल्‍लेबाज कौन सा शॉट खेलने का प्रयास कर सकता है. इन दोनों गेंदबाजों को धोनी के इस योगदान के लिए उनके पैर छूने चाहिए.’ वासन ने कहा कि चहल और कुलदीप को इंटरनेशनल क्रिकेट का ज्‍यादा अनुभव नहीं है और धोनी उनके लिए ‘होमवर्क’ कर रहे हैं. धोनी को इस बात का पूरा श्रेय मिलना चाहिए.

आखिरी मैच भी किया था शानदार प्रदर्शन 

photo credit: bcci

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को हुए पांचवें वनडे मैच में कुलदीप और चहल की जोड़ी ने मेजबान टीम को 201 के स्‍कोर पर समेटने में अहम भूमिका निभाई. मैच में जहां कुलदीप ने चार विकेट लिए, वहीं चहल के खाते में दो विकेट आए. इससे पहले, भारत में हुए वनडे और टी20 मैचों में भी इन दोनों स्पिनरों ने काफी सफलताएं हासिल की थीं.

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्मिथ के बाद अब इस दिग्गज खिलाड़ी ने कोहली की कप्तानी को लेकर उठा दिए सवाल, दे दी ये हैरान करने वाली सलाह

धवन का बदला कोहली ने लिया, मैदान पर कुछ इस तरह से कर रहे थे स्लेजिंग