in ,

द. अफ्रीका की जीत के हीरो क्लासेन ने कोहली की कप्तानी पर ही उठा दिए सवाल, कह दी ये बड़ी बात

दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने कहा कि वह भारतीय कप्तान विराट कोहली के डेथ ओवरों में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के बजाय कलाई के स्पिनरों से गेंदबाजी कराने के फैसले से हैरान हैं। कोहली ने डेथ ओवरों में भुवनेश्वर और बुमराह से गेंदबाजी नहीं कराई, जबकि कलाई के स्पिनर काफी रन गंवा रहे थे।

मुझे रणनीति समझ में नही आई थी 

क्लासेन ने कोहली की डेथ ओवर में भुवी और बुमराह से गेंदबाजी नहीं कराने की रणनीति के बारे में कहा, ‘मैं इस फैसले से काफी हैरान था। डेविड मिलर और मैं सोच रहे थे कि उन्होंने उन्हें (तेज गेंदबाजों को) अंत में दो दो ओवरों के लिए रखा हुआ है, लेकिन मुझे लगता है कि यह सीरीज अभी तक जिस तरह की रही है, उससे ही उन्होंने बचे हुए ओवरों में अपने स्पिनरों से गेंदबाजी कराई, लेकिन मैं इससे काफी हैरान था।’

कोहली का यह फैसला हालांकि कारगर नहीं रहा, क्योंकि स्पिन जोड़ी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को रोकने में असफल रही, जिससे उन्होंने 11.3 ओवर में 119 रन लुटाए और महज तीन विकेट हासिल किए। इस 26 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने टीम में चोटिल क्विंटन डि कॉक की जगह ली। उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव ने अपनी विविधता से दक्षिण अफ्रीका को परेशान किया है।

हमने कुलदीप के लिए तैयारी की थी 

photo credita: bcci

क्लासेन ने कहा, ‘मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि हमने स्पिन की पहेली को सुलझा लिया है। सीरीज शुरू होने से पहले समस्या यह थी कि हम चाइनामैन (कुलदीप) को समझ नहीं पा रहे थे। निश्चित रूप से इससे अंतर पड़ता है क्योंकि इसलिए ही आप उनके खिलाफ रन नहीं बना पा रहे थे। किसी को भी चहल की गेंद को समझने में परेशानी नहीं हो रही थी, लेकिन वह काफी विकेट हासिल करते हुए दिख रहे हैं। हमें चाइनामैन की विविधता को समझने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन हमने पिछले दो-तीन दिन में उस पर काफी होमवर्क किया है और इस मैच में यह कारगर होता दिखा।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही नही, भारत को इन मैचों में भी करना पड़ा है नो बॉल की वजह से हार का सामना

धोनी के उत्तराधिकारी ने तोड़ा धोनी का ही ये बड़ा रिकॉर्ड, निकले धोनी से आगे