in

कोहली से भी आगे निकले पृथ्वी शॉ, वर्ल्ड कप में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

भारत ने अंडर-19 विश्वकप जीत लिया है। फाइनल मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से पटकनी दी। इसके साथ ही भारतीय टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया उन्होंने इस मैच में मात्र 29 रनों की पारी खेली लेकिन जैसे ही उन्होंने 14वां रन पूरा किया एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस 14वें रन के साथ ही पृथ्वी भारत की ओर से अंडर 19 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

पृथ्वी शॉ ने फाइनल में बनाए 29 रन

कप्तान पृथ्वी शॉ ने फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 56 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली। भले ही उनकी यह पारी छोटी रही हो लेकिन टीम इंडिया के इस विश्वविजयी अभियान में उन्होंने कई शानदार पारियां खेली। उन्होंने इस विश्वकप में 2008 के चैंपियन टीम के कप्तान विराट कोहली और 2012 के कप्तान उन्मुक्त चंद को पीछ छोड़ दिया।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तानों के रन

इस विश्वकप में कप्तान पृथ्वी शॉ ने 6 मैचों में 261 रन बनाए इस दौरान उनका औसत 65.25 रहा। उन्मुक्त चंद इस क्रम में दूसरे नंबर हैं, उन्होंने साल 2012 में विश्वकप के 6 मैचों में 246 रन बनाए इस दौरान उनका औसत 49.20 रहा। विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। विराट ने 2008 के वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 235 रन बनाए इस दौरान विराट का औसत 47.00 रहा।

अंडर 19 वर्ल्डकप जीतने वाले सबसे युवा कप्तान

अंडर 19 विश्वकप 2018 जीतने के साथ ही भारतीय कप्तान पृथ्वी शॉ के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया। अब वो वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। इस समय पृथ्वी शॉ की उम्र 18 साल और 86 दिन है। शॉ से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श के नाम था। जब ऑस्ट्रेलिया ने मार्श की अगुवाई में विश्वकप जीता था तब उनकी उम्र 18 साल और 102 दिन थी।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंडर-19 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत के बाद बीसीसीआई भी हुआ खुश, खोल दिया खिलाड़ियों के लिए खजाना

कोहली सेना एक बार फिर से साउथ अफ्रीका में किया कमाल, एक बार फिर से साउथ अफ्रीका को हराया