भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वन डे सीरीज का पहला मैच खेला गया .जहाँ भारत ने कोहली और रहाणे की यादगार पारी की वजह से जीत हासिल कर ली है. इस मैच में कोहली ने 112 और रहाणे ने 79 रन की पारी खेली थी. वही साउथ अफ्रीका ने आज फाफ के 120 रन की पारी की दम पर 269 रन का स्कोर बनाया था, जिसे भारत ने 4 विकेट खो कर 45.5 ओवर में हासिल कर लिया.ऐसे में कोहली ने अजिंक्य रहाणे की तारीफ की.
टीम के प्रदर्शन से खुश है कोहली
मैच के बाद बात करते हुए उन्होने कहा कि एक बार फिर से बुमराह और भुवी ने अच्छी गेंदबाज़ी की. वही दोनों स्पिनर्स हमारे लिए मैच में बदलावला रहे है. जैसा कि मैंने पहले भी कहा था की रिस्ट स्पिनर्स होने का टीम को काफी ज्यादा फायदा मिल रहा है. वही टीम में जब ऐसे खिलाड़ी हो,जो खुद ही फ़ील्डिंग सेट करे तो चीज़े आसान हो जाती है.

वही रहाणे को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमे पता है,उसके पास अच्छी तकनीक है. उसने आखिरी टेस्ट मैच के बाद आत्मविश्वास बढ़ाया. आज उसने अच्छी बल्लेबाज़ी की. वही उसी की वजह से मैं आज ऐसे खेल पाया.आज वो बेहद शानदार था.