in

आईपीएल के रहस्यमयी गेंदबाज

आईपीएल अपने गेंदबाजों की वजह से एक बेहद खास टूर्नामेंट बन गया है। हमने आईपीएल के 11 सीजन में एक से बढ़कर एक बेहतरीन गेंदबाजों को देखा है. जिन्होंने अपने गेंदों के दम पर बल्लेबाजों को बहुत ही कठिन चुनौती दी है. इन्ही गेंदबाजों में से हमें कुछ ऐसे भी गेंदबाज देखने को मिले जिनका सामना करना तो बड़ी दूर की बात है लेकिन उनकी गेंदों को समझना भी बहुत मुश्किल होता था.

ऐसे ही गेंदबाजों को रहस्यमय गेंदबाज की संज्ञा दी जाती है. क्योंकि ऐसे गेंदबाज का बॉलिंग एक्शन कुछ इस तरीके का होता है, जिसकी वजह से उनकी गेंदों को समझना किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत मुश्किल होता है. जब तक गेंद समझ में नहीं आएगी तब तो कोई बल्लेबाज उस गेंदबाज को अच्छी तरीके से खेलने में सक्षम नहीं होता है.

अजंता मेंडिस
अजंता मेंडिस ना सिर्फ आईपीएल के बल्कि दुनिया के सबसे खतरनाक स्पिन गेंदबाजों में से एक थे. उनकी गेंदों को समझना किसी भी बल्लेबाज के लिए टेढ़ी खीर साबित होती थी. अजंता मेंडिस ने एशिया कप में भारत के खिलाफ फाइनल मैच खेलते हुए बेहद उम्दा प्रदर्शन किया था और छह भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया था जिसके बाद भारत एशिया कप हार गई थी. इसके बाद भारतीय टीम ने जब श्रीलंका का दौरा किया था तो वहां पर भी इनकी गेंदों को सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी खेलने में सक्षम नहीं हो पा रहे थे. यद्यपि मेंडिस ने ज्यादा आईपीएल तो नहीं खेला,लेकिन फिर भी वो काफी प्रभावशाली साबित हुए.

PlayonindiaSunil

सुनील नरेन
कोलकाता नाइट राइडर्स ने बीते कुछ वर्षों में आईपीएल में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है इसका बहुत हद तक श्रेय कोलकाता नाइट राइडर की गेंदबाजी को जाता है. जिसके प्रमुख सुनील नरेन है. सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर के  स्ट्राइक गेंदबाज हैं जिनकी गेंदों को समझना किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत मुश्किल होता है. इसी कारण इनको एक रहस्यमई गेंदबाज की संज्ञा दी जाती है नरेन ने केकेआर की तरफ से बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया है.

Playonindia_mujiburrehman

मुजीब उर रहमान
ये मूल रूप से अफगानी खिलाड़ी हैं, जो कि इस वर्ष महज 17 वर्ष की उम्र के हैं. इन्होंने आईपीएल का पहला सीजन 2018 में खेला था. जिंसमे इन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी तरफ से खिलाया था. किंग्स इलेवन पंजाब ने 4 करोड की कीमत के साथ अपनी टीम के लिए खरीदा था. मुजीब उर रहमान ने अपने छोटे से ही कैरियर में कई बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को प्रभावित किया है जिसमें वीरेंद्र सहवाग भी हैं वीरेंद्र सहवाग ने इन्हें  मिस्ट्री स्पिनर की संज्ञा दी है.


कुलदीप यादव

आजकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुलदीप यादव की बहुत जलवे देखने को मिल रहे हैं. कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी के दम पर सभी को बहुत ही अधिक प्रभावित किया है और इस वक्त वह भारतीय टीम के एक नियमित गेंदबाज के तौर पर खेल रहे हैं . कुलदीप यादव एक चाइनामैन गेंदबाज है, जिनकी गेंदों को समझना किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत ही मुश्किल होता है.  इन्होंने वनडे क्रिकेट में एक हैट्रिक हासिल की है ऐसा कारनामा करने वाली यह भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं.

जसप्रीत बुमराह
सबसे खतरनाक गेंदबाजो की बात चल रही हो और उसमें जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल ना हो तो ऐसा बहुत ही मुश्किल है. बुमराह इस वक्त के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक है, जिनकी गेंदों को खेलना किसी भी बल्लेबाज ने बहुत मुश्किल होता है बुमराह एक ऐसे गेंदबाज जिनको आखरी ओवर का स्पेशल गेंदबाज माना जाता है. डेथ ओवर्स में अपनी घातक गेंदबाजी के जरिए किसी भी स्कोर को डिफेंड करने में सक्षम होते हैं. इनका बेहतरीन बॉलिंग एक्शन और विविधता भरी गेंदबाजी इन्हें एक खतरनाक गेंदबाज बना देती है.

खेलो की और जानकारियों के लिए जुड़े रहिये हमसे

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आईपीएल के दस सबसे सफल गेंदबाज !

आईये जानते हैं आईपीएल के रूल्स