in

अपनी पत्नी का इलाज करा पाने में असमर्थ हैं ये भारतीय बल्लेबाज-

कोरोनावायरस के कारण दुनिया की एक तिहाई से भी ज्यादा की आबादी अपने घरों में कैद रहने के लिए विवश हो गई है और साथ ही जो व्यक्ति जहां है वहीं रुकने को मजबूर है और हिंदुस्तान में लॉकडाउन 21 दिन के लॉकडाउन को 19 दिन और बढ़ा दिया गया है, मतलब यह है कि जो लॉकडाउन 14 अप्रैल तक था वह अब 3 मई तक होगया है। इसके चलते भारतीय गेंदबाज शाहबाज नदीम अपनी बीमार पत्नी समन अख्तर का उपचार नहीं करवा पा रहे हैं। लॉकडाउन के कारण वे अपनी ससुराल झारखण्ड के धनबाद में ही फंस गए हैं। नदीम यहां 350 से ज्यादा गरीब परिवारों को मुफ्त खाना खिला रहे हैं।


समन अख्तर 4-5 महीने से फैटी लीवर का उपचार करा रही हैं। उन्हें कुछ टेस्ट के लिए कोलकाता जाना था, मुजफ्फरपुर के रहने वाले नदीम की ससुराल धनबाद के पास स्थित झरिया में है। यहां उनकी पत्नी को बेहतर मेडिकल सुविधा नहीं मिल पा रही है।


झारखंड-बंगाल बॉर्डर से नदीम को लौटाया वापस:-
नदीम ने भारतीय एक्सप्रेस में कहा, ‘‘पत्नी के एमआरआई समेत कुछ महत्वपूर्ण टेस्ट होने हैं। यहां धनबाद में भी पता किया लेकिन ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी। बंगाल सरकार से भी मदद के लिए बात की लेकिन निराशा ही हाथ लगी। हाल ही में धनबाद जिला प्रशासन से अनुमति के बाद कोलकाता रवाना हो गए थे लेकिन झारखंड-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर उन्हें रोक लिया गया।’’ धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव व नदीम के बचपन के कोच एसए रहमान ने बताया कि उन्हें बंगाल में घुसने नहीं दिया गया। उन्होंने पुलिसवालों से बोला कि उनकी पत्नी की तबियत खराब है लेकिन किसी ने भी उनकी बात पर भरोसा नहीं किया।”


नदीम ने एकमात्र टेस्ट में 4 विकेट लिए:-
झारखंड की ओर से खेलने वाले मुजफ्फरपुर के नदीम ने भारतीय टीम के लिए एकमात्र टेस्ट खेला है। वे टेस्ट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज व 296वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 
कैप्टन विराट कोहली ने पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका के विरूद्ध सीरीज के तीसरे टेस्ट में नदीम को मौका दिया था। इस एक टेस्ट की दोनों पारियों में नदीम ने 104 रन देकर 4 विकेट लिए थे। नदीम ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 117 मैचों में 443 विकेट लिए हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बीसीसीआई ने बनाई टीम “टीम मास्क फ़ोर्स”-

युवराज सिंह ने 2007 के T-20 वर्ल्डकप को लेकर अब किया बड़ा खुलासा-