आईपीएल में सबसे ज्यादा चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे सफल टीमों में से एक भी माना जाता है। 2 साल बैन के बाद वापस आते ही चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था। चेन्नई सुपर किंग की एक और खास बात यह है कि इस टीम में महेंद्र सिंह धोनी शुरू से ही कप्तानी करते हुए दिखाई दिए हैं। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के दर्शक भी अन्य टीमों के दर्शकों से कहीं ज्यादा होते हैं। हालाकिं इस बात में भी कोई दोहराई नहीं हैं कि इस टीम के दशक खिलाड़ियों का शानदार समर्थन करते हुए पूरी तरह से मैच का लुफ्त उठाते हुए भी नजर आते हैं।
हालांकि पिछले एक दशक से ज्यादा समय में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेला है। लेकिन इस दौरान कई सारे खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिन्होंने सफलता की सीढ़ियां चढ़ी है। तो कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें आज तक सफलता नहीं मिल पाई है। लेकिन कई बार देखने में आता है कि दिग्गज नाम मुख्य टूर्नामेंट या बड़ी टीम के साथ जोड़ने के बाद भी सफल नहीं हो पाता है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जोड़ने वाले कई सारे खिलाड़ियों में ऐसा देखने को मिलता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं। जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नाम थे। इस टीम में आने के बाद उन्हें बहुत ज्यादा सफलता हाथ नहीं लगी।

वेस्टइंडीज के स्पिनर Samuel Badreeने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए साल 2014 में क्रिकेट खेला था आपको बता दें 4 मैच खेलने वाले बद्री को ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई। इस सीजन से ठीक पहले T20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के लिए बद्री ने पांच मैच में 11 विकेट चटकाए थे । इसी के साथ जानकारी के लिए आपको यह बता दें कि सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में उनका नाम तीसरे नंबर पर आता है। उस समय आईसीसी T20 रैंकिंग में उनका नाम टॉप पर भी आ गया था।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी को साल 2009 में चेन्नई सुपर कग्स ने अपने लिए खरीदा था। उनका काफी नाम था इतना ही नहीं इस खिलाड़ी ने इस टीम के लिए महज तीन मुकाबले खेले हैं। और 62 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने दो विकेट भी चटकाए हैं। इसके बाद से खिलाड़ी को कभी भी इस टीम में खेलने का मौका नहीं मिला।

देश में तीसरे नंबर पर नाम आता है श्रीलंकाई खिलाड़ी का। आपको बता दें कि उन्होंने साल 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेला था। एक ओवर में उन्होंने 19 रन भी दिए थे। हालांकि उनके साथ इस प्रदर्शन के आधार पर इनका मूल्यांकन नहीं किया जा सकता। लेकिन चेन्नई के बाद उनका हाल ऐसा ही रहा है।
चेन्नई के बाद उन्होंने आईपीएल में 5 टीमों की तरफ से खेला लेकिन अभी तक उन्हें सफलता किसी भी टीम के साथ नहीं मिली।


