in ,

भारत को मिला दूसरा मिल्खा सिंह, ओलंपिक में भारत को गोल्ड मिलना हुआ तय

भारत पिछले काफी समय से महान धावक मिल्खा सिंह जैसे की किसी धावक की तलाश कर रहा है. ऐसे में दिल्ली की निसार अहमद एक उम्मीद के रूप में सामने आए है.निसार इस समय दिल्ली के दिल्ली के आज़ादपुर झुग्गी में रहते है. आइये जानते है भारत की इस अंजान प्रतिभा के बारे में :

टैलेंट हंट के ज़रिए मिला

हाल में ही निसार अंडर-16 नेशनल लेवल पर 100 और 200 मीटर दौड़ के चैम्पियन बने है. वही जल्द ही उन्हें एक टैलेंट हंट के ज़रिएजमैका जाकर यूसेन बोल्ट के क्लब में ट्रेनिंग करने का भी मौका मिलेगा. आप को जानकार हैरानी होगी कि निसार ने कुछ महीनों पहले ही 100 मीटर की रेस 10.85 सेकेंड और 200 मीटर की रेस 21.73 सेकेंड में पूरी कर नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था.

ख़राब है हालात 

नेशनल चैंपियन होने के बाद भी निसार की माली हालात अच्छी नही है. वो उनका घर आज़ादपुर झुग्गी में रेलवे पटरी के किनारे है. पास से ट्रेन गुज़रती है तो उनके घर की दीवारें तक हिल जाती हैं. वही निसार प्रतियोगिता में जीती गई राशि से किसी तरह अपनी डाइट का बंदोबस्त करते है. वही वे चाहते है कि सरकार और खेल मंत्रालय उनके और उनके जैसे गरीब एथलीटों की मदद के लिए आगे आए जिससे वो देश का नाम रोशन कर सकें.

12 साल में टीचर ने प्रतिभा को पहचाना था  

12 साल की उम्र में उनकी प्रतिभा को उनके स्कूल टीचर ने पहचाना और उन्हें छत्रसाल स्टेडियम भेज दिया.जिसके बाद से निसार करीब चार साल से दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सुनिता राय की कोचिंग में ट्रेनिंग ले रहे हैं.

 

 

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आईपीएल में इन अंजान खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी लगा सकती है अच्छा खासा पैसा, बिग बैश में कर रहे है अच्छा प्रदर्शन

दीपावली में ही खो दी थी इस स्टार खिलाड़ी ने अपनी आखों की रोशनी , इसके बाद भारत को जीता चुका है वर्ल्ड कप