IPL 2022: CSKvsGT: आज आईपीएल का 29वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच में खेला जा रहा है। यह मैच महाराष्ट्र के पुणे के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
गुजरात टाइटन्स के लिए बड़ी बात ये है कि आज के मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं क्योंकि लास्ट मैच में उन्हें एक इंजरी हुई थी। ऐसे में आज के मैच में कप्तानी राशिद खान कर रहे हैं।
दूसरी ओर रविंद्र जडेजा ने एक बार फिर टॉस हारा है और अफसोस के साथ कहा कि वो भी पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहते थे लेकिन अब पिछले मैच की तरह पहले बैटिंग करके बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे।
Chennai Super Kings Playing XI
Robin Uthappa, Ruturaj Gaikwad, Moeen Ali, Ambati Rayudu, Shivam Dube, Ravindra Jadeja(c), MS Dhoni(w), Dwayne Bravo, Chris Jordan, Maheesh Theekshana, Mukesh Choudhary
Gujarat Titans Playing XI
Wriddhiman Saha(w), Shubman Gill, Vijay Shankar, David Miller, Abhinav Manohar, Rahul Tewatia, Rashid Khan(c), Alzarri Joseph, Lockie Ferguson, Yash Dayal, Mohammed Shami


