IPL 2022: RRvsGT: आज आईपीएल 2022 का 24वां मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान और गुजरात की टीम आमने-सामने थी। गुजरात ने राजस्थान को 37 रनों से हरा दिया है।
आज के मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और उनकी शुरुआत भी अच्छी रही लेकिन फिर कप्तान हार्दिक पांड्या की शानदार पारी ने गुजरात को 192 रनों तक पहुंचा दिया।
गुजरात की पारी
गुजरात की बल्लेबाजी में खराब शुरुआत हुई। महज 15 रन पर दो विकेट गिर चुके थे। उसके बाद 4 नंबर पर हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने शुभमन गिल के साथ पारी को संभाला लेकिन कुछ ही देर के बाद शुभमन गिल भी सिर्फ 13 रन पर आउट हो गए।
उसके बाद अभिनव मनोहर बल्लेबाजी के लिए और उनके साथ हार्दिक की शानदार पार्टनरशिप हुई। अभिनव ने 28 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। उसके बाद डेविड मिलर मैदान पर आए। डेविड शुरू में काफी स्ट्रगल कर रहे थे लेकिन उसके बाद उन्होंने 14 गेंदों में 31 रन की शानदार पारी खेली।
इन सभी से ज्यादा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 52 गेंदों में 87 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 8 चौके लगाए हैं। इस पारी के साथ आईपीएल में हार्दिक पांड्या ने अभी तक कुल 228 रन बना लिए हैं और ओरेंज कैप भी उनके पास आ गई है। हालांकि अगर आज जॉस बटलर कम से कम 11 रन बना देते हैं तो उनके पास फिर से ओरेंज कैप आ जाएगी।
इन सभी पारियों की मदद से गुजरात टाइटन्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना दिए। अब देखना होगा कि राजस्थान का शानदार बैटिंग क्रम इस रन को चेज कर पाएगा या नहीं।
राजस्थान की पारी
वहीं राजस्थान की ओर से देवदत्त पैडिकल तो 0 पर आउट हो गए लेकिन जॉस बटलर ने एक बार फिर सिर्फ 24 गेंदों में 54 रन की शानदार पारी खेली। पॉवरप्ले में बटलर इस तरह से खेल रहे थे कि मानों मैच 15 ओवर में ही खत्म कर देंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जॉस के बाद राजस्थान का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा बल्लेबाजी नहीं कर पाया।
अश्विन आज 3 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए औक 8 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद संजू सैमर 11, रासि वान द दूसे 6, शिमरन हेटमायर 29, रियान प्रयाग 18, जेमी निशम 17, प्रसिद्ध कृष्णा 4, युजवेंद्र चहल 5 और कुलदीप सेन 0 रन बना पाए। इस तरह से राजस्थान की टीम 20 ओवर में कुल 155 रन ही बना पाई और गुजरात इस मैच को जीतकर प्वाउंट्स टेबल के टॉप पर चली गई।
हार्दिक पांड्या को उनके नाबाद 87 रन, एक विकेट, एक रन आउट की वजह से मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।


