IPL 2022: MIvsPBKS: आज आईपीएल का 2022 का 23वां मैच पुणे के मैदान पर मुंबई इंडियन्स और पंबाज किंग्स के बीच में खेला जाएगा। मुंबई अपने शुरुआती चारों मैच हार चुकी है और प्वांट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर है।
आज के मैच में मुंबई इंडियन्स ने टॉस जीता है और पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। आज के मैच में मुंबई ने एक बदलाव किया है और पंजाब ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
मुंबई बनाम पंजाब
वहीं पंजाब की टीम 4 में 2 मैच जीती है और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब इस वक्त प्वाउंट्स टेबल में 7वें नंबर मौजूद हैं। पंजाब और मुंबई के बीच अब तक कुल 27 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 14 में मुंबई को जीत मिली है तो 13 में पंजाब को। ऐसे में आंकड़े इन दोनों टीमों को लगभग बराबरी पर ही खड़ा करती है। हालांकि इस सीजन में पंजाब का पलड़ा मुंबई से थोड़ा ज्यादा भारी दिखाई दे रहा है।
पुणे के पिच
पुणे के पिच पर ओस का ज्यादा असर नहीं पड़ता है। इस मैदान पर पहले बैटिंग वाली टीम भी मैच जीती है और बाद में करने वाली भी। इस मैदान पर 160-170 रन बन रहे हैं। हालांकि पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 200 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया था।
Punjab Kings (Playing XI)
- Mayank Agarwal(c)
- Shikhar Dhawan
- Jonny Bairstow(w)
- Liam Livingstone
- Jitesh Sharma
- Odean Smith
- Shahrukh Khan
- Kagiso Rabada
- Rahul Chahar
- Vaibhav Arora
- Arshdeep Singh
Mumbai Indians (Playing XI)
- Rohit Sharma(c)
- Ishan Kishan(w)
- Dewald Brevis
- Suryakumar Yadav
- Tilak Varma
- Kieron Pollard
- Jaydev Unadkat
- Murugan Ashwin
- Jasprit Bumrah
- Tymal Mills
- Basil Thampi


