in , , ,

IPL 2022- सीएसके वर्सेस आरसीबी के मैच में इन प्लेयर्स को मिला सम्मान, शिवम दुबे का रहा खूब बोलबाला

आईपीएल के सीजन में एक से बढ़कर एक धमाकेदार मैच खेले जा रहे हैं। आपको बता दें कि मंगलवार को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला था। हालांकि मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में सीएसके और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया था। जहां पर सीएसके ने 23 रन से जीत हासिल की है।

दोनों टीमों के बीच मैच अवार्ड लिस्ट
आईपीएल के सीजन में सीएसके नए जीत के साथ अपनी जीत का खाता खोल दिया है। आपको बता दें कि आरसीबी के बीच यह मैच देखने लायक था जहां सीएसके ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस मैच में सीएसके पूरी तरह छा गई है। लेकिन दोनों ही टीमों की तरफ से कई सारे खिलाड़ी ऐसे हैं। जिन्होंने अपना बेहतरीन प्रभाव दर्शकों के दिलों में छोड़ा है। तो आइए आपको बता दें मैच में किस खिलाड़ी को अवार्ड मिला।

मैन ऑफ द मैच
इस मैच के दौरान शिवम दुबे का बल्ला खूब जमकर बोल रहा है। जो आरसीबी के खिलाफ काफी उठापटक मचा रहे हैं। आपको बता दें कि शिवम दुबे ने इस मैच में 46 गेंदों पर 95 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

पंच सुपर स्ट्राइक
आईपीएल के सीजन में आरसीबी की टीम में आने के बाद दिनेश कार्तिक का बेहतरीन रूप देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि सीएसके के खिलाफ खेलते हुए इस खिलाड़ी ने 14 गेंदों में 34 रन बनाए हैं। जिसमें उनका बेहतरीन स्ट्राइक रेट देखने को मिला।

गेम चेंजर
सीएसके ने पहले 2 विकेट जल्दी ही गिरा दिए थे। जिसके बाद एक बार फिर से टीम मुश्किल में दिखाई दी थी। आपको बता दें कि इसमें शिवम दुबे ने उथप्पा के साथ मिलकर मैच का पासा पलट दिया।

अनअकैडमी फ्लैट क्रेडिट सिक्स ऑफ द मैच
आईपीएल के सीजन रोबिन उथप्पा लगातार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। वह आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए 88 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी के दौरान 9 छक्के भी लगाए हैं। वह इस मैच में बेहतरीन लय में दिखाई दिए।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये 5 खिलाड़ी IPL के बाद टीम इंडिया में कर सकते हैं वापसी, लिस्ट में बड़े-बड़े नाम

IPL 2022: आज के मैच में हिटमैन रच सकते है इतिहास, सिर्फ 1 ही इंडियन खिलाड़ी ही कर पाया ये कारनामा