IPL 2022: RCBvsMI: आज आईपीएल का 18वां मैच बैंगलोर और मुंबई के बीच में खेला गया। इस मैच में मुंबई को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है। आज बैंगलोर ने मुंबई को 7 विकेट से हरा दिया। बैंगलोर की ओर से युवा अनुज रावत ने आज एक शानदार पारी खेली।
अनुज ने 47 गेंदों में 66 रन की पारी खेली। उसके अलावा फाफ ने 16, विराट कोहली ने 48, दिनेश कार्तिक ने 7 और ग्लेन मैक्सवेल ने 8 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को 18.3 ओवर में ही जीत दिला दी।
RCB ने MI को हराया
इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। मुंबई की ओर से ईशान ने 26, रोहित ने 26, और सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया, जिसकी वजह से मुंबई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर मात्र 151 रन ही बना पाई।
बैंगलोर की ओर से हसरंगा और शहबाज अहमद ने 2-2 विकेट लिए। इनके अलावा आकाश दीप ने 1 विकेट हासिल किया। मुंबई की ओर से जयदेव उनादकट और डिवॉल्ड ब्रेविस ने 1-1 विकेट लिया।
मुंबई को भी मिली लगातार चौथी हार
इस तरह से अब मुंबई की टीम भी सीएसके की तरह से ही 4 मैच हार चुकी है। इस टूर्नामेंट में सिर्फ यही दो टीम ऐसी है, जो अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। आपको बता दें कि ये दोनों टीम अभी तक मिलकर 9 बार आईपीएल जीत चुकी है और इस बार लगातार चार बार हार चुकी हैं।


