IPL 2022: RCBvsMI: आज आईपीएल सीजन का सुपर शनिवार सेलिब्रेट किया जा रहा है। आज का पहला मैच चेन्नई और हैदराबाद के बीच में खेला जा रहा है लेकिन आज का दूसरा मैच बैंगलोर और मुंबई के बीच में शाम 7.30 बजे से पुणे के मैदान पर खेला जाएगा।
RCB ने जीता टॉस
आज के मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित ने भी कहा कि वो भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। पिच रिपोर्ट की बात करें तो दीपदास गुप्ता के मुताबिक इस पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती आई है और आज भी वैसा ही कुछ होगा।
ग्लेन मैक्सवेल की वापसी
आज के मैच में ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है, जो इस सीजन का पहला मैच खेलेंगे। मैक्सवेल ने पिछले सीजन बैंगलोर के लिए शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी की थी। ऐसे में बैंगलोर की टीम में आज पहले से भी ज्यादा मजबूती आ गई है।
जयदेव उनादकट की वापसी
मुंबई की टीम में भी जयदेव उनादकट को आज खेलने का मौका मिला है। वहीं रमनदीप को भी डेनियल सैम्स की जगह खेलने का मौका मिला है।
आज शाम के मैच में एक तरफ रोहित शर्मा होंगे तो दूसरी तरफ विराट कोहली। हालांकि कई सालों के बाद ऐसा होगा कि टॉस के लिए रोहित के विराट नहीं बल्कि फाफ डु-प्लेसी आएंगे। फाफ के कप्तान बनने के बाद इस सीजन में आरसीबी ने अभी तक काफी अच्छा खेल दिखाया है।
RCB vs MI
आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो आरसीबी ने 12 और मुंबई ने 17 मैच आपस में खेलते हुए जीते हैं, लेकिन इस सीजन में बैंगलोर का पलड़ा भारी लग रहा है। अब देखना होगा कि आज के मैच में क्या होता है।
Mumbai Indians Playing XI
- Rohit Sharma(c)
- Ishan Kishan(w)
- Dewald Brevis
- Suryakumar Yadav
- Tilak Varma
- Kieron Pollard
- Ramandeep Singh
- Murugan Ashwin
- Jaydev Unadkat
- Jasprit Bumrah
- Basil Thampi
RCB Playing XI
- Faf du Plessis(c)
- Anuj Rawat
- Virat Kohli
- Glenn Maxwell
- Shahbaz Ahmed
- Dinesh Karthik(w)
- David Willey
- Wanindu Hasaranga
- Harshal Patel
- Akash Deep
- Mohammed Siraj


